Type Here to Get Search Results !

छत्तीसगढ़ 5वीं - 8वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की 17 मार्च से, वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी cgbse.nic.in

Priyanshu Dewangan 0

 छत्तीसगढ़ लोक शिक्षा संचालनालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षा की समय-सारिणी जारी कर दी है। इस वर्ष दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की जाएंगी।

जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार,

  • कक्षा 5वीं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च 2026 से
  • कक्षा 8वीं की वार्षिक परीक्षा 17 मार्च 2026 से शुरू होगी।

दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से आयोजित की जाएंगी।



छत्तीसगढ़ 5वीं - 8वीं की परीक्षा 16 मार्च से और 8वीं की 17 मार्च से, वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी cgbse.nic.in


CBSE और ICSE के छात्र नहीं होंगे शामिल

लोक शिक्षा संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि इस परीक्षा में CBSE और ICSE बोर्ड के स्कूलों के छात्र शामिल नहीं होंगे। केवल राज्य पाठ्यक्रम (State Board) से संचालित स्कूलों के विद्यार्थियों को ही इस परीक्षा में सम्मिलित किया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।


परीक्षा पैटर्न और अंक विभाजन

जारी टाइम टेबल के अनुसार परीक्षा का अंक विभाजन इस प्रकार रहेगा:

कक्षा 5वीं

  • कुल अंक: 50
  • लिखित परीक्षा: 40 अंक
  • प्रोजेक्ट वर्क: 10 अंक
  • परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक

कक्षा 8वीं

  • कुल अंक: 100
  • लिखित परीक्षा: 80 अंक
  • प्रोजेक्ट वर्क: 20 अंक
  • परीक्षा समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक


बोर्ड पैटर्न में होगी परीक्षा

इस बार पहली बार दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न के अनुसार आयोजित की जा रही हैं, जिससे छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता और मूल्यांकन प्रणाली को और मजबूत किया जा सके।


Offocial Website: https://cgbse.nic.in/

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.